फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेकिंग में बिना टिकट 12 सिपाही व होमगार्ड पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के निर्देश पर शुक्रवार को टूंडला-फर्रुखाबाद खंड में सवारी गाड़ियों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 12 सिपाही व होमगार्ड समेत कई यात्री बिना टिकट पकड़े गए। उनसे जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

टूंंडला के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सिन्हा के नेतृत्व में टूंडला-फर्रुखाबाद खंड में सवारी गाड़ियों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट यात्रियों, ट्रेनों, स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों व बिना बुक कराए लगेज ले जाने पर कार्रवाई की गई। चेकिंग में 12 पुलिस व होमगार्ड बिना टिकट मिले। इनसे जुर्माना वसूला गया। दिव्यांग व महिला कोच में यात्रा कर रहे अनियमित यात्रियों को निकालकर दूसरे डिब्बों में भेजा गया। रेलवे ने एक दिन में 38,555 रुपये का राजस्व वसूला। चेकिंग दल ने रेलवे स्टेशनों पर गंदगी, धूम्रपान और मोबाइल एप से टिकट बुक करने के लिए जागरुक किया। चेकिंग अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक शिकोहाबाद बीएल मीना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टूंडला मनोज कुमार के अलावा अभिलाष कुमार, आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें