शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र में लगे दो पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में से एक फुंक गया था। एक ट्रांसफार्मर से अब बिजली दी जा रही है। इससे गांवों को दो से तीन घंटे बिजली दी जा रही है। फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आया है।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। इनसे करीब दो सौ गांवों को बिजली दी जाती है। एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार रात फुंक गया था। अब एक ट्रांसफार्मर से सभी फीडरों के माध्यम से गांवों को एक से दो घंटे बिजली रोस्टर के अनुसार दी जा रही है। इसमें फाल्ट आने पर वह भी कुछ गांवों को बिजली नहीं मिलती है। इससे गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है। इससे गांव के लोग परेशान हैं।
तीन दिन गुजर जाने के बाद अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आया है। एसडीओ रामकुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाने को मांगपत्र भेज दिया गया है। संभावना है कि होली से पहले नया ट्रांसफार्मर आ जाए और उसको चालू कर गांव की बिजली सुचारू कर दी जाएगी।