फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, पांडेश्वरनाथ मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर शहर के शिवालयों में पूरे दिन तैयारियां चलती रही। रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर पूजन होने के साथ ही पूरी रात जागरण का आयोजन होगा। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही उन्हें भव्यता से सजाया गया।
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड स्थित ऐतिहासिक पांडेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को साफ-सफाई शुरू की गई। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों के साथ सजाया गया। यहीं पर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम की फूलों से साज-सज्जा की गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर तड़के 4.30 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। शिवलिंग को स्नान आदि कराने के बाद मंगला आरती होगी। मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर चौबीस घंटे मंदिर खुलेगा और चार प्रहर के पूजन के साथ ही जागरण होगा। उधर, घुमना सब्जी मंडी स्थित कोतवालेश्वरनाथ मंदिर, पुराना कोठा पार्चा स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम और नवाबगंज ब्लाक के पुठरी मंदिर मे भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां होती रहीं।


बेर व धतूरे की रही डिमांड
महाशिवरात्रि को लेकर बेर, धतूरे और बेलपत्रों की खूब डिमांड रही। बेर 20 से 30 रुपये किलो तक बिके। वहीं, धतूरे समेत बेलपत्र व फूल की पुड़िया पंद्रह रुपये और बेलपत्र व फूल की पुड़िया दस रुपये में बिकी। पांडेश्वरनाथ मंदिर के पास बेलपत्र, फूल व धतूरा बेच रहे दुकानदार अशोक सैनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर फूल, बेलपत्र और धतूरे महंगे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें