फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंगलवार से सेना की 11 इंफैंट्री बटालियन (टेरीटोरियल आर्मी) जाट की भर्ती शुरू होनी है। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को बरगदिया घाट पर सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। बरगदिया घाट से ही सेना भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ में भाग लेने के लिए कैंट क्षेत्र स्थित मैदान पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस सहित चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को बरगदिया घाट पर बैरीकेडिंग लगाने। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद को बरगदिया घाट एवं बग्गा द्वार पर मोबाइल टायलेट, पेयजल व्यवस्था एवं बड़ा कूड़ादान रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड व बरगदिया घाट पर अभ्यर्थियों के लिए अलाव का इंतजाम किया जाए। अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने के निर्देश एआरटीओ को दिए।

उन्होंने एआरएम रोडवेज से कहा कि बसस्टैंड पर बनी दुकानों को खोलकर उनमें अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था होनी चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट को डीएन डिग्री कालेज एवं रैन बसेरा अधिग्रहण करने को कहा। अधिशासी अभियंता विद्युत को पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, कर्नल टीजे अजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें