फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिला जज व डॉक्टर सहित 11 संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला जज सहित दो के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जबकि एंटीजन किट से की गई जांच में डॉक्टर सहित नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिले में कोविड नियमों का पालन न होने से संक्रमण पांव पसारता जा रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला जज के अलावा राजेपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर गांधी निवासी वृद्धा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा सिविल अस्पताल लिंजीगंज की ओपीडी में आने वाले जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें आठ मरीज कोरोना संक्रमित निकले। जबकि फतेहगढ़ में नर्सिंगहोम संचालक डॉक्टर भी कारोना पॉजिटिव निकले। हालांकि इन संक्रमितों के नाम पोर्टल पर दर्ज करने के बाद सूची में शामिल किए जाएंगे। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित 25 केस एक्टिव हैं। एक संक्रमित होम आइसोलेशन पूरा कर ठीक हो चुका है। जिले में कुल 869 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें एंटीजन 514 लोगों की एंटीजन किट से 365 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया गया है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग व सर्विलांस बढ़ाने के लिए सीएमओ ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज में पांच डॉक्टरों सहित 12 स्वास्थ्य कर्मी वाहनों सहित संबद्ध कर दिए हैं। उन्होंने सीएचसी बरौन से डॉ.रितु, डॉ.सुरेंद्र सिंह राठौर, डॉ.आफसा रहीस, डॉ.निर्दोष कुमार के आप्टोमेटिस्ट संजय बाथम, सुनीत रंजन मिश्र, स्टाफ नर्स प्रियंका पाल व अंजली मसीह को लगाया है। सीएचसी राजेपुर से डॉ.कृष्णकांत अग्निहोत्री, स्टाफ नर्स पूनम मिश्रा, सीएचसी नवाबगंज से एएनएम रूबी व सीएचसी शमसाबाद से एलटी राजन कुमार राव को लगाया है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने नोडल अधिकारी को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर नियमित कोरोना सैंपलिंग कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें