फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: काशी के 11 आचार्य करेंगे मां गंगा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-अमृतपुर। काशी के 11 आचार्य श्री रामनगरिया मेले में मां गंगा की महाआरती करेंगे। आरती व दीपदान के लिए घाटों पर तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

25 जनवरी को मेला श्री रामनगरिया के उद्घाटन पर होने वाली महाआरती की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बनारस के अश्वमेध घाट के आचार्य निरंजन कौशिक, अभिजीत शास्त्री, रितिक मिश्रा, आवेश त्रिवेदी, हरिशरण मिश्रा समेत 11 आचार्य महाआरती करेंगे।
आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल के नेतृत्व में महाआरती होगी। इसके साथ ही गंगातट पर 51 हजार दीप सजाए जाएंगे। 21 हजार दीपों से दीपदान होगा। बुधवार को अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने गंगा तट पहुंच कर महाआरती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने महाआरती स्थल की जमीन को बराबर कराने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सफाई न होने पर सफाई ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि जल्द ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन



दीपदान में सहयोग करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
दीपदान में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। डीपीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाॅक राजेपुर, बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालंगज व नवाबगंज से लगभग एक हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन



वैष्णव संप्रदाय के मोहनदास बने अध्यक्ष
पांचाल घाट गंगातट पर बुधवार को साधु-संतों की बैठक हुई। महंत मोहनदास के आश्रम पर हुई बैठक में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने मेले में पानी, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान साधु-संतों की सहमति पर महंत मोहनदास को अखिल भारतीय पंच तेरा भाई त्यागी खालसा का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। संतों ने महंत मोहनदास का तिलक लगा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें