फर्रुखाबाद। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 101 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी।
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह की पाली में शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय की परीक्षा हुई है। इसमें पंजीकृत 1716 परीक्षार्थियों में से 1665 ने परीक्षा दी, जबकि 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1678 परीक्षार्थियों में से 1628 ने परीक्षा में शामिल हुए है। 50 परीक्षार्थी गायब रहे। डायट प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर कराई जा रही है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी। (संवाद )