फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाल्ट से 100 गांवों की बिजली सात घंटे गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद /फर्रुखाबाद। आंधी-पानी से मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नीम करोरी रेलवे स्टेशन के पास केबल बक्सा में फाल्ट हो गया। इसके साथ ही 33 हजार केवी की लाइन व बिजली के पोल भी टूटे। इससे हजियांपुर उपकेंद्र बंद हो गया, जिससे लगभग 100 गांवों की बिजली सात घंटे तक गुल रही। अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर केबल बक्सा, पोलों व लाइन को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे आंधी और पानी गिरने से नीम करोरी रेलवे स्टेशन के पास केबल बक्से में फाल्ट हो गया। इसके साथ ही 33 हजार केवी की लाइनें और पोल भी टूट गए। इससे नीम करोरी पावर हाउस से हजियांपुर उपकेंद्र को आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति बंद होने से हजियांपुर उपकेंद्र से जुड़े फीडर हरसिंगपुर, मंझना और रोशनाबाद से लगभग 100 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई।
जानकारी मिलने पर एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने स्थानीय जेई व लाइनमैनों को फाल्ट ठीक करने के निर्देश दिए। एक्सईएन ग्रामीण दोपहर बाद खुद भी मौके पर पहुंचे और कार्य को देखा। शाम करीब 5:50 बजे फाल्ट ठीक कर हजियांपुर उपकेंद्र चालू कर दिया गया। एक्सईएन ने बताया कि आंधी से केबल बक्सा में फाल्ट आ गया। साथ ही पोल और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



आज तहसील क्षेत्र में चार घंटे बिजली रहेगी गुल
अमृतपुर। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के एसडीओ सुजीत गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र को जाने वाली 33 केवी की लाइन बदायूं मार्ग के किनारे से निकली है। लाइन में पेड़ों की डालें रखी हैं। मंगलवार को लाइन पर छू रही पेड़ों की डालों को काटने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह द से से दोपहर दो बजे तक तहसील क्षेत्र के 300 गांव की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें