फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष ने बनाया था सिलेंडर बम, फटता को 100 मीटर तक होगी तबाही

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के गांव करथिया में बच्चों को बंधक बनाने के मामले में मारे गए सुभाष ने गैस सिलेंडर में ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बच्चों को बंधक बनाने से पहले सुभाष बाथम ने तबाही की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने छोटे गैस सिलिंडर में गंधक पोटास भरकर बम के रूप में तैयार कर रखा था। अगर सिलिंडर बम फटता तो करीब 100 मीटर दूरी तक तबाही होती। बरामद हुए सिलिंडर बम की तीव्रता जांचने को लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम ने गांव के 25 बच्चों को बंधक बनाने से पहले गांव में तबाही मचाने की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने घर में प्रयोग होने वाले छोटे गैस सिलिंडर (पांच किलो वाला) में ठूस-ठूस कर गंधक पोटास भरकर बम तैयार किया था। इसे चलाने के लिए तार भी कनेक्ट कर रखे थे। यह हकीकत सुभाष के घर की तलाशी में सामने आई।
वैज्ञानिक ओमप्रकाश ने सिलिंडर की जांच की। बम निरोधक दस्ता प्रभारी इसकी तीव्रता की जांच कराने को अपने साथ मुरादाबाद ले गए। वैज्ञानिक ओमप्रकाश का कहना है कि सुभाष इस बम से विस्फोट करता तो उसका घर उड़ने के साथ करीब 100 मीटर तक तबाही होती। इससे गांव के लोगों के जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें