फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हितों की रक्षा करेंगे 10 हजार व्यापारी सैनिक : लोकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। इन दिनों व्यापारी वर्ग पर सरकारी तंत्र का उत्पीड़न बढ़ गया है। इसके लिए प्रदेश भर में 10 हजार व्यापारी सैनिक बनाए जा रहे हैं। उन्हें हर विभाग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह सैनिक हर जिले में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगे। सीपी गेस्ट हाउस में यह बात व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन व त्रिवार्षिक चुनाव इसी माह प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश भर में एक लाख सदस्य व व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए दस हजार व्यापारी सैनिकों के गठन की तैयारी चल रही है। फूड एक्ट की विसंगतियों पर बोले कि खान-पान की सामग्री खेत से निकलकर आती है। खेतों में डाली जाने वाली रासायनिक खाद व कीटनाशक के मानक तय नहीं हैं।
ऐसे में कृषि उपज से खाद्य पदार्थ बनाने वाला व्यापारी कैसे दोषी हो सकता है। जब तक खेत में इस्तेमाल की जाने वाली रासायनिक खाद व कीटनाशक के मानक तय ना किए जाएं, तब तक व्यापारियों के खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बंद की जाए। मल्टीनेशनल कंपनी व कॉरपोरेट घराने के सील बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आने पर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जीएसटी विभाग के अधिकारी भी छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर काफी तेज चल रहे हैं। बिना विधिक माप विज्ञान विभाग सर्टिफिकेट के कोई मीटर लगाया जाता है तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकार विरोध करेगा। साथ ही विद्युत विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी मजबूर होगा।
इस दौरान उन्होंने शिवकुमार शाक्य को कायमगंज विधान सभा क्षेत्र के जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी। प्रदेश मंत्री पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, जितेंद्र रस्तोगी, कमलेश भारद्वाज, संजय गंगवार व महिला जिलाध्यक्ष रश्मि दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें