फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से कम आयु के बच्चे वाहन चलाते मिले तो होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 18 से कम आयु के बच्चे स्कूटी, बाइक व ई-रिक्शा आदि वाहन चलाते मिले तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व बाल विवाह जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व ईओ को गांव व वार्ड स्तर एक माह में समितियों की बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि होटल, ढाबों, कारखानों आदि के लिए श्रम विभाग सर्कुलर जारी करे कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे को काम पर न रखें।
एआरटीओ को अभियान चलाकर वाहन चलाने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) व स्पांसरशिप योजना के तहत सभी स्कूलों से शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

योजना के पात्र बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी हो। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, डीपीओ अनिल चंद्र, बीएसए गौतम प्रसाद व सभी बीडीओ व एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें