अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के गया गंज चौराहे पर कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के गयागंज निवासी रामदास यादव (40) पुत्र रामबहादुर शनिवार देरशाम सब्जी लेने अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गयागंज चौराहे पर गया था।
इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी। प्रधान रामजी वर्मा ने बताया कि रामदास को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई रौनाही शमशाद अली ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।