फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत कमाने गया युवक समुद्र में डूबा

Fri, 28 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के बुलबुलपुर गांव निवासी एक युवक कुवैत के समुद्र में डूब गया है। यह खबर जब यहां रहने वाले परिवारीजनों को लगी तो कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा है। परिवारीजनों ने बताया कि डूबे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बुलबुलपुर गांव निवासी रकीब (21) पुत्र मो. अनीस अहमद छह माह पूर्व कुवैत में कमाने गया था। दुखी पिता ने बताया कि हम लोग बहुत ही गरीब हैं, गांव वालों व रिश्तेदारों की मदद से पुत्र को कुवैत भेजा था। उन्होंने कहा कि शायद ऊपर वाले को यह सब मंजूर नहीं था, यह कहते ही वह रो पड़े।

उन्होंने बताया कि गांव निवासी मो. अली ने घटना की जानकारी दी है जो इस समय कुवैत में हैं। पिता के मुताबिक, बुधवार रात अपने कफील के साथ इलेक्ट्रॉनिक नाव से कुवैत से 80 किमी. दूर समुद्र के रास्ते फहल्का जा रहा था। अचानक वह नाव से गिर गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि कफील को तब पता चला जब वह फहल्का पहुंच गया। रकीब को नाव में न पाकर उसने समुद्र में तलाश की लेकिन कही पता नहीं चला। सुबह होने पर कफील ने घटना की जानकारी वहां के अधिकारियों को दी।

पिता ने बताया कि वहां का प्रशासन हेलीकॉप्टर व गोताखोरों की मदद से डूबे पुत्र को तलाश करवाने में लगा है लेकिन अभी तक उसके मिलने की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें