हैदरगंज। थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी कोमल (20) की रहस्यमय बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। मंगलवार दोपहर हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
बताया गया कि बुखार होने के बाद परिवारीजन पहले झाड़-फूंक भी करवा रहे थे। जिसके चलते समय पर ठीक से दवा उपचार न होने से बीमारी गंभीर हो गई। मृतक युवक तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार बहुत ही गरीब है।