फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तार से टकराई सरिया, करंट से झुलसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रेउरी गांव में निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डालने के दौरान सरिया बिजली के तार से टकरा गई। इससे करंट लगने से जाल बना रहे एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेउरी निवासी झिनकारी के यहां शनिवार सुबह करीब दस बजे घर का छत डालने की तैयारी चल रही थी। थाना क्षेत्र के रामापुर मजरे लक्ष्यमनपुर निवासी सनीदेव उर्फ रामअनुज (27) सरिया का जाल बना रहा था।
इस दौरान घर के बगल से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार से सरिया छू गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें