फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में गौरा बभनान के निकट बाग में मंगलवार को आशीष (20) का नग्न हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह शनिवार से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के कुड़ौली निवासी आशीष शनिवार को नित्यक्रिया के लिए गया था लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला।
थकहार कर परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच मंगलवार को कुछ लोगों ने बभनान के लिए एक युवक का शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह से सड़ गया था। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव नग्न हालात में था। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। वहीं मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
इससे युवक की हत्या करने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। परिवारीजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो हालात बदल सकते थे।
ज्यादातर अपनी ननिहाल भवनियापुर बड़ागांव में रहकर गृह निर्माण में लगे इस युवक की रहस्यमय मौत की बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की मोबाइल की कॉल डिटेल से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें