नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
मसौधा। पूरा कलंदर पुलिस ने बभनगवां गांव के निकट चौराहे के पास चाय की दुकान पर संदिग्ध हालात में बैठे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 52 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी युवक का पहचान वकील रावत निवासी ग्राम छतिरवा, थाना पूराकलंदर के रूप में की गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया पकड़े गए वकील रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया जा रहा है।