फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मिले कोरोना पॉजिटिव, 71 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना का कहर थमता नजर आया। शनिवार को आई 2076 लोगों की रिपोर्ट में महज 33 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 6114 पहुंच गई है। जबकि 71 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीज 883 रह गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ घटता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन नए मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। शनिवार को आई रिपोर्ट में रुदौली ब्लॉक के जंगी का पुरवा में सर्वाधिक चार मरीज पाए गए।
इसके अलावा नगर निगम के वैदेही नगर व मसौधा ब्लाक के गोपालपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। जबकि नगर निगम क्षेत्र के रामनगर, गांधीनगर, सहादतगंज, लालबाग, जनकपुरी कॉलोनी, दिल्ली दरवाजा, दालमंडी, देवकाली, रिकाबगंज, सरस्वती पुरम कॉलोनी में एक मरीज मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा मसौधा ब्लॉक के नाका चुंगी, फैजल अनुसंधान सेंटर, अवध यूनिवर्सिटी के पास, कौशलपुरी कॉलोनी, शारदा पुरम कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, देव नगर कॉलोनी, खोजनपुर, फिरोजपुर, पूरा ब्लॉक के बैंक ऑफ बड़ौदा, रामपुर सरधा, सोहावल ब्लॉक के पिलखावा, रौनाहीए मिल्कीपुर ब्लॉक के सोधियावां, कुरावन, तारुन ब्लॉक के मुजीदपुर, अमानीगंज ब्लॉक के मोहम्मदपुर में एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें