फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में मिला युवक का शव

Fri, 03 Jul 2015 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित मकदूमपुर गंजकरी में शुक्रवार को नहर किनारे गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बताया गया कि शारदा सहायक नहर की पटरी से गुजर रहे कुछ लोगों ने गड्ढे से आ रही बदबू देख मामले की चर्चा ग्रामीणों से की। इस पर उन्होंने माजरा जानने के लिए पड़ताल की तो गड्ढे में एक युवक का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। मृतक के शरीर पर नीला लोवर तथा सफेद-काली धारी की शर्ट थी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई तथा शव को नहर के किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। पटरंगा पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें