जिलेभर में बूथों पर मतदाता मेले में उत्साह दिखा। आबकारी परीक्षा के बावजूद शहर के बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का दूसरा विशेष अभियान चला। नाम जोड़वाने, सुधार करवाने व कटवाने के लिए पूर्व निर्धारित समयावधि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फार्ब्स इंटर कॉलेज, मुन्नालाल मदनलाल कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय फगोली मे जबरदस्त उत्साह था। शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय फगोली कुर्मियांन बूथ पर तीन बजे तक 26 फार्म सम्मलित किये जा चुके थे। ऐथर बूथ पर सात, बरई में छह, कोटरा में तीन फार्म सम्मिलित किए गए।
इन बूथों पर 11 मतदाताओं को विलोपित किया गया। हलीमनगर में बूथ संख्या 48 में छह व बूथ संख्या 49 पर सात लोगों ने लिस्ट में नाम सम्मलित करने के लिए फार्म लिया। मया प्रतिनिनिध के अनुसार शेरवा घाट, ईसापुर, रुहियावा, भैरीपुर, उनियार, लालपुर का मतदाता पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयावधि पर शुरू हो गया।
यहां मेला जैसा दृश्य रहा। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार गोसाईगंज और अमसिन क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण कार्य ठीक से नहीं हो पाया क्योंकि कई केंद्रों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। रामबली इंटर कॉलेज बूथ संख्या 359 370 376 376 372 371 पर प्रारूप 8 के 15 और प्रारूप 6 के 8 फार्म भरे गए। प्रेरक संघ के लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें फार्म भरने की कोई जानकारी ही नहीं थी।