फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो घायल

Tue, 23 May 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज-महबूबगंज रोड पर बंदनपुर बाजार के निकट सोमवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठे दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।       
विज्ञापन

सोमवार की रात निवासी संदीप (28) पुत्र मुन्नालाल अग्रहरि, दिलीप जायसवाल (26) पुत्र स्वर्गीय शीतल जायसवाल व संजीत जायसवाल (22) पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी कटेहरी थाना अहिरौली जिला अंबेडकर नगर एक बाइक से बिना हेलमेट के महबूबगंज जा रहे थे।

वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे बंदनपुर मोड़ पर सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही संदीप अग्रहरि की मौके पर मौत हो गई जबकि साथ मौजूद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष योगेश्वर पांडेय ने बताया कि सीएचसी से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें