फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए भूमि चिह्नांकन का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को पर्यटक हब बनाने की तैयारी में विकास प्राधिकरण की स्टूडियो अपार्टमेंट योजना को पंख लगते दिख रहे हैं। जिला प्रशासन व प्राधिकरण ने स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए बैकुंठधाम व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर जमीन देखी है। अन्य जगहों पर भी जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की मंशा है कि अयोध्या शहर के आसपास सटे इलाके में भूमि मिल जाए, ताकि पर्यटक समस्त मठ-मंदिरों में आसानी से दर्जन पूजन कर सकें। फिलहाल प्राधिकरण की 500 के आसपास अपार्टमेंट बनाने की योजना है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने स्टूडियो अपार्टमेंट बनाने की योजना बनाई है। योजना को प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। बोर्ड ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर भूमि को चिह्नित किए जाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने अयोध्या के बैकुंठ धाम व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भूमि देखी है। प्राधिकरण की मंशा है कि कम से कम 500 अपार्टमेंट की व्यवस्था बने, जिससे यह अपार्टमेंट एक बड़े हब के रूप में विकसित हों। हालांकि अभी दोनों भूमि में से कोई भूमि तय नहीं हुई है। दोनों टीमें अभी अन्य स्थानों पर भूमि देख रहीं हैं।
संयुक्त टीम का प्रयास यह है कि किसी ऐसे स्थान पर भूमि मिल जाए, जिससे पर्यटक आसानी से अयोध्या की समस्त मठ-मंदिरों में पूजन-दर्शन कर सकें। फिलहाल टीमों का प्रयास है कि एक सप्ताह में भूमि को चिह्नित कर लिया जाए। इसके बाद डीपीआर व निर्माण का कार्य शुरू हो।
स्टूडियो अपार्टमेंट में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
प्राधिकरण ने स्टूडियो अपार्टमेंट का जो खाका खींचा है, वह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। प्रत्येक अपार्टमेंट में प्राधिकरण कमरा, लॉन, किचन व बाथरूम सहित अन्य सुविधाएं देगा। इसका प्रतिदिन का किराया निर्धारित होगा। इसमें पर्यटक स्वत: भोजन बनाकर खा सकते हैं। साथ ही मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए गाड़ियां व गाइड की भी सुविधा मुहैया होगी।
प्राधिकरण की स्टूडियो अपार्टमेंट की योजना अयोध्या के पर्यटकों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें बाहरी पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए किराए पर रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। पर्यटक यहां खुद किचन में अपनी मनपसंद का खाना बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए फिलहाल दो स्थानों पर भूमि देखी गई है। एक सप्ताह में भूमि फाइनल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रवींद्र प्रताप सिंह, सचिव, विकास प्राधिकरण, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें