फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश्वर राम मिश्र फैजाबाद के नए डीएम

Fri, 01 Jan 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शासन ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का तबादला हापुड़ जिला कर दिया है। जबकि पड़ोसी बाराबंकी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र को फैजाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


डेढ़ साल के कार्यकाल में अनिल ढींगरा ने विकास के साथ शांति और सौहार्द को तवज्जो दी।  डीएम के रूप में अनिल ढींगरा की तैनाती 12 अगस्त 2014 को हुई थी। तब अमानीगंज की एक युवती की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ था।

लेकिन सूझबूझ से मामला हल हुआ। डीएम ने अयोध्या विवाद गरमाने समेत शहर को अशांत करने की कई कोशिशों को नाकाम करने में सफलता पाई। पिछले दिनों स्टैंड को लेकर वकीलों का आंदोलन चला, जिसमें मनमानी के खिलाफ सख्त तेवर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न पर्व त्योहार शांतिपूर्ण निपटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया उनके कार्यकाल में ही निपटी। कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।

संवेदनशील जिले में डीएम के रूप में ढींगरा को लेकर घटनाएं कम कुछ दिग्गज सपाई ज्यादा परेशान करते रहे। इसकी वजह से कई बार तबादले की अटकलें लगती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें