फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच स्थलों पर तीन हजार लोगों को योग कराएगा विवि

Fri, 09 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन पांच स्थलों पर तीन हजार से अधिक लोगों को योग कराएगा। इस आयोजन काे सफल बनाने के लिए विवि प्रशासन ने स्थलों का चयन कर पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में एक हजार, गुप्तारघाट पर पांच सौ, सरयू घाट पर पांच सौ, राम की पैड़ी व लक्ष्मण घाट पर तीन सौ और गोद लिए गए गांव माधवपुर मसौधा में 250 से अधिक लोगों को योग कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में प्रो. नीलम पाठक, सरयू घाट पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, राम की पैड़ी व लक्ष्मण घाट पर प्रो. चयन कुमार मिश्र, गुप्तार घाट पर प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, माधवपुर मसौधा में प्रो. तुहिना वर्मा और डॉ. सुरेंद्र मिश्र की पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती की गई है। इन स्थलों पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस व डोगरा रेजिमेंट के जवान योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें