अयोध्या। यास तूफान के चलते गुरुवार सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। इसके चलते तापमान में भी कमी दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे आसमान में घने बादल छाए रहेंगे, साथ ही हलकी से मध्यम वर्षा भी होगी। मौसम वैैैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।