फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों-पंडालों में हुई मां कूष्मांडा की पूजा

विज्ञापन
नवरात्र में दराबगंज में स्थापित मां की प्रतिमा व पूजन करते भक्त। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को हर तरफ मां कूष्मांडा के जयकारे गूंजते रहे। सिद्धपीठों के अलावा नगर के 24 दुर्गापूजा पंडालों में भक्तिगीतों संग जयकारे लगते रहे। पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन

नगर में बड़ी देवकाली, जालपा देवी, गुप्तारघाट के मणि माता मंदिर, मकबरा के शीतला माता मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, हट्ठी महारानी मंदिर जैसी सिद्धपीठों में नवरात्र के प्रथम दिवस से ही भक्तों का तांता लगा है।
तारुन के दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। कामाख्या मंदिर फतेहपुर कमासिन में भी भक्तों का तांता लगा है। मां दुर्गा के विभिन्न अवतारों की प्रतिदिन पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु पुण्य लाभ कमा रहे हैं। वहीं अयोध्या की छोटी व फैजाबाद की बड़ी देवकाली मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

सप्तमी को खुलेंगे सभी दुर्गापूजा पंडालों के कपाट
जिले में कुल 1148 स्थानों पर दुर्गापूजा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है, इनमें से फैजाबाद में 24 व अयोध्या में चार स्थानों पर नवरात्र के प्रथम दिन से ही मां के दर्शन के लिए पंडालों के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं शेष स्थानों पर सप्तमी के दिन चार अक्तूबर को कपाट खुलेंगे। इसके लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें