फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन

विज्ञापन
जीआईसी से शोभायात्रा के दौरान मां की प्रतिमा के साथ मौजूद भक्तगण। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जय माता दी के जयघोष और भक्तिगीतों पर हजारों भक्तों ने सुबह से पूरी रात तक जिले में स्थापित करीब डेढ़ हजार मां दुर्गा के विविध रूपों की प्रतिमाओं का सरयू तटों पर विसर्जन कर सुख-शांति की कामनाएं की।
विज्ञापन

फैजाबाद शहर में जीआईसी मैदान से करीब पांच सौ प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस सुबह 8 बजे शुरू होकर पूरी रात चला। जबकि, अयोध्या में करीब ढाई सौ प्रतिमाएं विसर्जित हुईं।
हालांकि यहां गोंडा व बस्ती से आनी वाली प्रतिमाओं समेत करीब दौ प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को भी जारी रहा। जबकि सोहावल के तीनों घाटों पर अमेठी की प्रतिमाओं समेत 206, रुदौली व मवई में डेढ़ सौ, बीकापुर में करीब सौ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कई जगह बुधवार को भी विसर्जन का कार्य जारी है।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह छिटपुट घटनाएं भी हुईं, मगर पुलिस की मुश्तैदी व सूझबूझ से हालात नियंत्रण में रहे। मूर्ति विसर्जन को देखते हुए कई जगहों पर रूट डायवर्ट कर दिए गए थे।
सोमवार की रात को ही प्रतिमाएं जीआईसी पहुंच गई थी, यहां पर मौजूद सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोरखनाथ बाबा, रामचंदर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी आदि ने शोभायात्रा की आरती कर विसर्जन के लिए रवाना किया।
एकत्र हुई मूर्तियों को नंबर आवांटित किए गए थे, इसी क्रम में घाट की ओर रवाना हुईं। भक्त अबीर-गुलाल उड़ा आनंद से खुद तो सरोबार हो ही रहे थे, प्रतिमाओं का दर्शन करने लोग विसर्जन मार्ग फतेहगंज, सुभाषनगर, चौक, रिकाबगंज से लेकर गुप्तारघाट घाट के निर्मलीकुंड तक लोग रातभर जागे। इस दौरान जगह-जगह भंडारा का भी आयोजन हुआ।
धर्मनगरी अयोध्या में अयोध्या, दर्शननगर, मया, पूरा बाजार समेत गोंडा-बस्ती के आसपास इलाकों की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। मया क्षेत्र की प्रतिमाओं का विर्सजन दिलासीगंज घाट, गोसाईगंज की प्रतिमाओं का महादेवा घाट एवं सीताराम घाट, मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रतिमाओं को आमघाट, सोहावल क्षेत्र की प्रतिमाओं का ढेमवा घाट एवं सिंहोर घाट तथा रुदौली क्षेत्र की प्रतिमाओं का विर्सजन कैथीघाट, रीछघाट एवं रामसनेही घाट पर देर रात तक चलता रहा।
सतर्क रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी करते रहे मॉनीटरिंग
विसर्जन के साथ मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी पल-पल की मॉनीटिरिंग करते रहे। चौक में सांसद-विधायक व अन्य अधिकारियों के साथ पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायन पांडेय समेत केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विजय गुप्ता, सुप्रीत कपूर समेत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने जुलूसों कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें