रुदौली के रौजागांव चीनी मिल के बॉयलर में गिर कर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल प्रशासन ने घायल मजदूर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रौजागांव चीनी मिल में शनिवार को बॉयलर पर चढ़ कर सफाई कर रहा मजदूर नंदलाल (50) निवासी देवरिया अचानक पैर फिसल जाने से नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मिल अफसरों ने घायल मजदूर को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
जीएम मधुकर मिश्र ने बताया कि लखनऊ में उसे मृत घोषित कर दिया गया। लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया दिया है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी। वहीं साथी कर्मचारी के मौत से पूरा मिल प्रशासन व कर्मी शोक में डूबे रहे।