फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नयाघाट चौकी क्षेत्र के रामघाट हाल्ट स्टेशन के पास सोमवार सुबह रहस्यमय हालात में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूर रामदास (40) का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल, मारपीट की एक कॉल पर पीआरवी पुलिस मजदूर को बीते 3 अगस्त की रात हिरासत में लेकर कोतवाली लाई थी। 4 अगस्त को उसका धारा 151 में
विज्ञापन

चालान किया। शाम को छूटकर वह घर आया, तब उसकी तबीयत बहुत खराब थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। साथियों का आरोप कि घर लौटने पर रामदास ने बताया था कि पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मजदूर के शव का दो डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराने को निर्णय लिया है। घटना की जांच सीओ अयोध्या को सौंपी गई है।
अंबेडकरनगर के गांव राम प्रसाद का पूरा सुगौटी पोस्ट-रुदउपुर निवासी रामदास (40) पुत्र बाबूराम अयोध्या कोतवाली के नयाघाट चौकी क्षेत्र स्थित रामघाट हाल्ट स्टेशन के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी में करीब चार साल से रह कर मजदूरी करता था। उसका परिवार अंबेडकरनगर में रहता है। पुलिस के अनुसार, बीते 3 अगस्त की रात वहां रह रहे बैग चोरी के आरोप में मजदूरों में आपस में मारपीट हुई।
विज्ञापन

कॉल पर पीआरवी 0901 ने मौके पर मिले रामदास को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया था। जहां उसका 4 अगस्त को शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। वह शाम को जमानत पर रिहा हो गया। वहीं, उसके साथ रह रहे मजदूरों का कहना है कि रामदास शाम करीब 6 बजे वापस आया तो वह बीमार दिख रहा था, उसके पैर में चोट आने के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। उसने बताया था कि उसकी पीआरवी पुलिस ने उसकी काफी पिटाई की है। इसके बाद वह अपने झुग्गी में बिना खाए-पिए सो गया। सुबह वह अपनी झुग्गी में मृत पाया गया।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पीआरवी रामदास को पकड़कर लेकर आई थी, सुबह उसका मेडिकल करा शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। बताया कि सुबह मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडीयोग्राफी कराई जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। पीआरवी या अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मजदूर से मारपीट की गई है या नहीं, इसकी जांच सीओ अयोध्या अमर सिंह को सौंपी गई है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, सूचना पर उसके घरवाले आ गए हैं, शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें