फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप, ब्लॉक कर्मियों का धरना जारी

Tue, 14 Jul 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में विकास खंड कर्मियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ब्लॉक कर्मियों ने कहा कि जब तक शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी, तब कार्य ठप कर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में दिए गए धरने की अगुवाई एडीओ पंचायत शेषदेव पांडेय ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी रामदुलार यादव, अनिल सिंह, माता प्रसाद, नरेंद्र, रमाकांत, आरबी पांडेय, रामकरन, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक बाकी तीनों भाकियू नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी, तब तक कार्य से विरत रहकर धरना जारी रहेगा।

मामले में बीडीओ चंद्रभान तिवारी द्वारा नौ जुलाई को भाकियू नेताओं अरविंद गिरि, विजयकांत उपाध्याय, लल्लू उपाध्याय, प्रमोद पांडेय के खिलाफ तारुन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसमें किसी भाकियू महिला कार्यकर्त्री का नाम शामिल नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि बीडीओ के साथ की गई  अभद्रता में पुरुषों की जगह महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


इस बात की तारुन थाने के विवेचक उपनिरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह द्वारा शुरू की गई जांच में पुष्टि हो चुकी है।
उधर, भाकियू नेताओं के भी बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फैजाबाद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देने से इस प्रकरण के लंबा खिंचने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें