दातून तोड़ने गयी एक महिला बुधवार सुबह नीचे गिरे बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
उपनिरीक्षक रमेश कुमार भारती ने बताया कि ककराही निवासी 55 वर्षीय प्रभावती पत्नी राम जनम वर्मा सुबह घर के समीप स्थित नीम के पेड़ से दातून तोड़ने गयी थी।
इसी दौरान उसका पैर राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत खिंची लाइन के गिरे बिजली तार पर पड़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।