फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिलाएं सीख रहीं मोटे अनाज से लड्डू, बर्फी व खीर बनाना

Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिधौना में महिलाओं को प्रशिक्षित करतीं प्रो.साधना सिंह व अन्य।
विज्ञापन
कुमारगंज (अयोध्या)। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव सिधौना, डीली गिरिधर, बरईपारा, बिरौली झाम, जोरियम एवं डोभियारा में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विवि के सामुदायिक विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो. साधना सिंह अपनी टीम के साथ गांव की महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भरता के गुर सिखाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


डॉ. साधना सिंह का कहना है कि महिलाएं ही सुखी एवं संपन्न परिवार का आधार होती हैं। महिलाओं को पता होना चाहिए कि कौन सा भोजन उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सहायक अध्यापक डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि रागी, बाजरा, रामदाना जैसे मोटे अनाज से लड्डू, बर्फी, खीर, पपड़ी आदि व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसका प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को दिया जा रहे है, जिससे कि वे अपनी आमदनी भी बढ़ा सकती हैं।
सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता चौधरी का कहना है कि महिलाओं को प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाए तो उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। अधिकांश महिलाओं को गृह प्रबंधन एवं समय प्रबंधन के बारे में जानकारी न होने से परिवार में समस्या होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें