फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरेठी गांव में रविवार देर रात बेखौफ हत्यारों ने परिवार के साथ टेंट में सो रही घुमंतू समुदाय की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन

घुमंतू समुदाय के 6 परिवार के करीब 30 महिला-पुरुष व बच्चे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के गांव सरेठी में टेंट लगाकर रहते हैं। ये सभी मजदूरी व नाच-गा कर अपना जीवन यापन करते हैं। रविवार रात लक्ष्मी (30) पत्नी जिद्दी अपने टेंट में परिवार के साथ सो रही थी। परिवारीजनों की मानें तो देर रात करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। इस पर परिवारीजन उठे और बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की गई है, उसके पीठ में घाव के निशान है। मृतका के परिवार के लोगों ने गोली चलने की बात बताई है, लेकिन आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ के दौरान गोली चलने की आवाज नहीं सुनने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

बताया कि परिवारीजनों ने जो आरोप लगाया है, वह संदिग्ध प्रतीत होता है। हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मृतका के देवर अनिल ने बताया कि अयोध्या के जयसिंहपुर मोहल्ले में उन्हीं के समुदाय की एक लड़की लक्ष्मी की उनके भाई जिद्दी से शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज के 30 हजार रुपये के लिए विवाद हो गया था। जिसको लेकर कई बार कहासुनी व मारपीट भी हुई। बताया कि बाद में 30 हजार रुपये वापस कर सुलह किया गया लेकिन, उनके भाई के ससुरालवालों ने उनसे दुश्मनी ठान रखी थी।
बताया कि अभी 20 दिन पूर्व जयसिंहपुर निवासी रवि, फुल्ली, श्यामबाबू व रामबाबू आदि लोगों ने उनकी बहन के साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस उनकी बहन को मंडलीय अस्पताल ले गई थी और इलाज व मेडिकल कराया था लेकिन, इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके बाद से वो लगातार उन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहे थे। उसने आरोप लगाया कि उनकी भाभी की हत्या में भी इन्हीं लोगों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें