फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। थाना क्षेत्र के पूरे हरबंस (पूरे पासिंन) गांव के पास एक महिला की बाइक से गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठला गांव निवासी बृजेश कुमार कि पत्नी पुष्पा (22) इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित कर्मडांडा गांव अपने मायके गई थी। शनिवार को बृजेश पत्नी पुष्पा एवं साले नंदकुमार को बाइक से अपने गांव पिठला जा रहा था।
तीनों बाइक सवार कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर पूरे हरबंस पासिन पुरवा के पास पहुंचे थे कि कुमारगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बगल पहुंचते ही अनियंत्रित हो गए और बाइक पर बैठी पुष्पा सड़क पर गिर पड़ी और वह चक्के की नीचे आ गई।
विज्ञापन

ट्रक के चक्के की नीचे गिरी महिला को रौंदते हुए चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हालांकि आसपास मौजूद प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने अपने साथियों के साथ ट्रक का पीछा किया। इतने में ट्रक चालक माजरा भांप ट्रक को इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित मुगीशपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा कर भाग निकला।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा एवं थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई।
फिलहाल मामले में कोई तहरीर न प्राप्त होने के चलते अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में एफआइआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें