अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में धान काटकर लौट रही एक महिला की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। देवराकोट निवासी जगप्रसाद की पत्नी भानमती रैदास (36) गुरुवार दोपहर धान काटने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदवाकर पति संग घर लौट रही थी।
तभी वह ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण गौतम पांडेय ने बताया कि भानमती को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।