अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के जुबेरगंज बाजार के पास आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी जिला अस्पताल भेजने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
बुधवार को रामदुलारी (30) पत्नी जयकरन निवासी काली का पुरवा ग्राम कोला थाना रौनाही बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
इस टक्कर में बाइक पर बैठी महिला गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. धर्मेंद्र राव ने मृतक घोषित कर दिया।