फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना से शिक्षा व विवाह के साथ बेटियों का संवरेगा भविष्य: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आज देश की बड़ी समस्या बेटियों की शिक्षा व विवाह है। ऐसे में सिर्फ सुकन्या समृद्धि योजना ही बेटियों के भविष्य को संवारते हुए उनके सपनों को पंख लगा सकती है।
विज्ञापन

यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा की सौगात देने के साथ-साथ भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर रोक लगा रही है। इससे नारी सशक्तिकरण को बल मिल रहा है।
यह बातें गुरुवार को सोहावल तहसील क्षेत्र के कोटसराय में आयोजित सुकन्या समृद्धि अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहीं।
सांसद ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। राष्ट्र निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ के तहत खाता खुलवाने के लिए अपील की।
लखनऊ परिक्षेत्र के सहायक निदेशक एपी अस्थाना ने कहा कि सुकन्या समृद्धि अमृत महोत्सव 15 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लखनऊ परिक्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत डाककर्मी घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बेटियों का सुकन्या खाता खोलने का प्रयास करेंगे। मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पीके सिंह ने बताया कि 10 साल तक की बेटियों का सुकन्या खाता खोलने से मात्र 14 वित्तीय वर्ष तक धन जमा करना होता है।
बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर शिक्षा के लिए 50 फीसदी व 21 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण राशि निकाली जा सकती है। इस योजना के तहत 80-सी के तहत आयकर में छूट का भी प्रावधान है।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय कोटसराय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान सहायक अधीक्षक जय प्रकाश, निरीक्षक कपिल वर्मा, हिमांशु शुक्ला, सत्येंद्र प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद वर्मा, हिमांशु कनौजिया, मनोज तिवारी, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें