फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या संभाग में 74 स्कूली वाहनों का चालान, 18 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ऋतु सिंह ने बताया कि संभाग में अनाधिकृत तरीके से चल रहे स्कूल व अन्य वाहनों के विरुद्घ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने 13 व 14 सितंबर को चलाए गए विशेष अभियान में अयोध्या संभाग में लगभग 200 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई। इसमें 74 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। 18 वाहनों को सीज किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक मुश्त कर समाधान योजना के तहत अयोध्या संभाग में कुल 5.69 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं। अयोध्या जनपद में 513 वाहनों से 2.90 करोड़ रुपए जमा कराया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2020 तक या उससे पहले पंजीकृत वाहनों के कर पर लगाए गए जुर्माने को माफ करते हुए बकाया जमा कराया जा रहा है। इसके लिए अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है। बताया कि उक्त वाहन स्वामी आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें