फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ढाया सितम

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व हाड़ कंपाती हवा से बुधवार को लोगों की कंपकंपी छूट गई। सूर्यदेव दिनभर बादलों की ओट में छिपे रहे। गलन भरी बर्फीली हवा से लोग सिहर उठे। कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश होने से नौनिहालों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिन के तापमान में तेजी से आ रही गिरावट की वजह से जनजीवन बेहाल रहा। वहीं, प्रशासन की ओर से रामनगरी समेत फैजाबाद शहर में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार से चल रही शीतलहरी से बुधवार को भी राहत नहीं मिला। दिनभर बादल छाए रहने व बर्फीली हवा ने समस्या को और बढ़ा दिया। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 9.5 डिग्री कम रहा। सूर्यदेव के दर्शन को दूसरे दिन भी लोग तरसे। 6.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज तीन डिग्री का ही अंतर रहा गया। मौसम में अधिकतम नमी 95 एवं न्यूनतम 88 फीसदी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें