फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जनजीवन बेहाल, कांपें स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बदली व बर्फीली हवा से मंगलवार को एकाएक सिहरन बढ़ गई। पूरे दिन धूप नहीं निकली, लोग ठंड से बचने के लिए रजाई में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बच्चे भी कंपकंपाते हुए स्कूल गए।
विज्ञापन

हालांकि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर शाम कक्षा-1 से आठ तक के सभी स्कूलों को 19 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया है। दिनभर धूप न खिलने व पछुआ हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से 8.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। दृश्यता कम होने से सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ ठंड और बढ़ने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोग सोकर उठे तो ठंडी हवा ने उनका स्वागत किया। बादल छाए रहने से सिहरन बढ़ गई। लोगों की कंपकंपी छूट गई। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटकर आधे से भी कम रही। तेज हवा के चलते बाइक व साइकिल सवार लोग दस्ताने पहनकर ही बाहर निकले। अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु भी ठिठुरते नजर आए।
ठंड बढ़ रही है लेकिन बचाव के सरकारी उपाय हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। अधिकांश जगहों पर अलाव जले ही नही हैं। रेलवे स्टेशन, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, नयाघाट, क्षीरेश्वरनाथ आदि क्षेत्रों में अलाव नहीं जलता दिखा। हालांकि कई लोगों ने अपने निजी संसाधनों के जरिये अलाव की व्यवस्था कर ली थी। लोग अलाव तापते नजर आए। नगर आयुक्त नीरज शुक्ला का कहना है कि पर्याप्त अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। रैन बसेरे को भी ठंड से बचने लायक सुविधायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें