फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आग में जल गई डेढ़ लाख की नकदी

Tue, 25 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
घर के अंदर लगी आग से जले नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुदौली के कूढ़ा सादात गांव में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से घर में रखी लगभग डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी सामानों के साथ जल गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि यह नकदी उसके खून पसीने की कमाई थी, जो उसके 10 सदस्यीय परिवार ने खेती व मेहनत मजदूरी कर कई वर्षों में एकत्र किए थे। दोपहर करीब 12 बजे कूढ़ा सादात गांव निवासी रामकैलाश के छप्परनुमा घर से आग की लपटे उठने लगी।

परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे, आसपास के लोगों ने गुहार लगाई। खेत में धान काट रहे पीड़ित दंपती को जब आग लगने की खबर पता चली तो वे घर की ओर भागे। ग्रामीणों व गश्त कर रहे सिपाही शत्रुघ्न श्रीवास्तव व अंकुश चौधरी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


घंटेभर चली मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो चूका था। पीड़िता गायत्री देवी ने बताया कि घर में बच्चों की शिक्षा और उनके पालन पोषण के लिए डेढ़ लाख रुपया बचाकर रखे थे, जो कि जल गया।

आग में जले लगभग 20 हजार रुपये के नोटों के टुकड़े बटोर कर पीड़ित परिवार सिर पर हाथ रखकर बैठ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पीड़ित मजदूर ने बताया कि परिवार में 10 लोग हैं, जिनका पालन वह खेती व मजदूरी करके करता है।

आग लगने से उसके पूरी जिंदगी के खून पसीने की कमाई जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद प्रधान के पति राम महाजन ने बताया कि गरीब परिवार है और मजदूरी कर भरण पोषण करता है। तहसीलदार जीसी गुप्त ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए टीम भेजी गई है, पीड़ित को ज्यादा से ज्यादा सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें