फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ी बस, चार घायल

Sat, 16 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक निजी बस ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बस में करीब 40 यात्री सवार थे, कुछ को मामूली खरोचें आई है और अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।  पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर किनारे करवाया। शनिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे अंबेडकरनगर से लखनऊ की ओर जा रही निजी बस पटरंगा थाने के वीपी मवई पेट्रोल पंप के सामने ओवरटेक करते समय ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

बस में बैठे यात्रियों के चीखने की आवाजें सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी और घायलों को वाहन से बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल बस चालक मो. सईद निवासी बेवाना जिला अंबेडकरनगर, विनय कुमार निवासी समंथा फैजाबाद, अखिलेश कुमार और सत्यव्रत मिश्र निवासी देवकाली फैजाबाद को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि सीएचसी से चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा बस पर सवार करीब 40 यात्रियों में पांच-छह लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं। बस को क्रेन की मदद से राजमार्ग से हटवाकर मार्ग को बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें