फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को होनहार सैनिकों की जरूरत : कर्नल करन

Sat, 16 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रिक्रूट को मेडल देते कमांडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल करन सिंह ने कहा कि देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के साथ आपदा से निपटने के लिए होनहार सैनिकों की जरूरत है। प्रशिक्षण हासिल करने वाले जवान यहां सिखाए गए हुनर का अपनी यूनिट में पहुंचकर उपयोग करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्नआउट के लिए जवानों को शाबासी दी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 147 रिक्रूटों को पास आउट घोषित किया गया है। कर्नल करन शनिवार को डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के जमींदार लाला ड्रिल ग्राउंड पर पासिंग आउट सलामी लेने के बाद रिक्रूटों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी रिक्रूटों को संकल्प दिलाया कि वह हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखें और रेजीमेंट के आदर्श वाक्य ‘कर्तव्यमन्वात्मा’ अर्थात ‘स्वयं से पूर्व कर्तव्य’ को सदैव याद रखें। कहा कि हर जवान तीन बात सदैव याद रखे ‘नाम, नमक और निशान’।
विज्ञापन


डोगरा रेजीमेंटल केंद्र की ओर से बताया गया कि 34 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 147 रिक्रूटों को पास आउट घोषित किया गया है। इन रिक्रूटों को शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रेजीमेंट के पाइप बैंड के साथ परेड फालइन के साथ हुई। प्रशिक्षण में अभिनव धीमान को सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट घोषित किया गया।

वहीं खेलकूद में शुभेंद्र शर्मा, ड्रिल में रजित कुमार, रक्षा ज्ञान में मुकेश कुमार, शारीरिक प्रशिक्षण में सन्नी शर्मा, शस्त्र एवं फायरिंग में नंदलाल, शारीरिक क्षमता में विक्की को अव्वल घोषित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें