फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगंज बाजार में शनिवार को साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज। अब हैदरगंज बाजार में शनिवार को साप्ताहिक बंदी होगी। व्यापारियों की आपसी सहमति के बाद उपजिलाधिकारी बीकापुर ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए। नई व्यवस्था से व्यापारियों समेत सभी वर्गों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हैदरगंज के व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्व सम्मति से शनिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी रखने का फैसला लिया। बाद में व्यापारियों ने हैदरगंज बाजार के सभी व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी को सहमति हस्ताक्षर करवा करके लिखित रूप से बीकापुर उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह के सामने पेश किया।
जिस पर उन्होंने हैदरगंज बाजार पूर्ण रूप से शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया। व्यापार मंडल हैदरगंज के व्यापारी उपेंद्र दुबे, अभिषेक अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, दिनेश कुमार यादव, अनुराग अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, सचिन अग्रहरि, डॉ. गोपाल जायसवाल, विनय कसौधन, अंकित श्रीवास्तव, संजीव दुबे ने बताया जिस प्रकार कई बाजारों में सप्ताहिक बंदी होती है, उसी प्रकार हैदरगंज बाजार में साप्ताहिक बंदी शनिवार उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यापारियों से अपील भी किया है कि सप्ताहिक बंदी सफल बनाने में अपना अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें