फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर चार दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बाजार मेें कोविड गाइड लाइन का मखौल उड़ रहा है। दुकानों से आम लोगों तक की स्थिति एक जैसी है। बुधवार को डीएम अनुज कुमार झा को निरीक्षण में खामियां मिलीं। उन्होंने चार दुकानों को सात दिन के लिए सील करवा दिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेज है। रोज सौ के आसपास संक्रमित लोग जांच में सामने आ रहे हैं लेकिन कोरोना को आम लोगों के जेहन से दहशत गायब हो चुकी है। तभी तो बाजार से लेकर सड़क तक कोविड की गाइडलाइन का मखौल उड़ रहा है। बुधवार को जिला अस्पतालों में कोविड गाइडलाइन का जायजा लेने के बाद डीएम ने बाजार का रुख कर किया।
रिकाबगंज चौराहे से महिला अस्पताल तक पैदल भ्रमण करन के दौरान उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिखा। निरीक्षण में दुकानदार और कुछ दुकानों पर ग्राहक बिना मास्क लगाए पाए गए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान वीआईपी बैग हाउस, गणेश रेडीमेड एवं इलेक्ट्रिक वर्क्स, रायल फैशन इंपोरियम और सियाराम एंड कंपनी को बंद कराया। सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह को इन चार दुकानों को सात दिन के लिए सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि निर्देशों का पालन करते हुए दुकानों का संचालन करें। ग्राहकों से भी इसकी अपेक्षा की जाए। इसके बाद ही दुकान में ग्राहकों को प्रवेश दिया जाए। अनिवार्य रूप से मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें