फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार तक बूंदाबांदी के आसार

Mon, 23 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल तो हो गया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से मौसम की मेहरबानी सोमवार को भी दिखाई पड़ी। हालांकि बीच-बीच में निकलती धूप से लोगों को गर्मी-उमस का एहसास होता रहा, लेकिन तापमान सामान्य ही रहा। सोमवार की सुबह पुरवा हवा से बादल उमड़े-घुमड़े।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए बादलों की गड़गड़ाहट के साथ दो बार बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को राहत मिली। दोपहर में पछुआ हवा चली तो धूप निकल आयी। मंगलवार और बुधवार को बदली- बूंदाबांदी से सभी को राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार की सुबह छह बजे आसमान में बादलों का खेल शुरू हो गया। पुरवा हवा के साथ काले घने बादल आकाश में तैरने लगे। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। सड़कें गीली हुईं, मिट्टी से सोंधी खुशबू उड़ी और चंद मिनटों बाद बूंदाबांदी रूक गई।
विज्ञापन


दिन में 12 बजे के करीब पछुआ हवा चलने लगी तो आसमान खुल गया और चटख धूप निकल आयी। धूप-उमस शाम तक परेशानी का शबब रही। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार-बुधवार को आंधी-बूंदाबांदी के योग हैं। पंजाब और राजस्थान के ऊपर चक्रवात का एक दूसरा सिस्टम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें