फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप

Wed, 11 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ  भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीआईओएस से मिला। इस दौरान उन्हें छह सूत्री एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालयों द्वारा एक ही छात्र का प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क लिए जाने, एनसीआरटी की पुस्तकों के अलावा निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को छात्रों पर थोपे जाने, मनमानी शुल्क लिए जाने सहित कई मांगों पर डीआईओएस से वार्ता कर मांग पत्र सौंपा।

डीआईओएस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कोई भी अभिभावक अथवा छात्र किसी भी असुविधा के लिए मेरे कार्यालय में साक्ष्य सहित आपत्ति कर सकता है, जिस पर मेरे द्वारा कठोर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों से संबंधित कई मामले मेरे समक्ष विचाराधीन है, जिस पर इसकी जांच कराई जा रही है। आरोप सच साबित होने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल, जिला महामंत्री अवधेश पांडेय बादल, अरविंद सिंह, रामकुमार सिंह राजू, रणवीर सिंह, अमर, अमन सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें