फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। रूदौली तहसील के विकास खंड मवई के रमई का इन्दारा मजरे रानीमऊ गांव में गुरुवार दोपहर में मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते में भरे पानी में खड़े होकर ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से कई बार शिकायत की गयी लेकिन सब अनसुना कर दिया।
विकास खंड मवई के रमई का इन्दारा मजरे रानीमऊ गांव पूर्व में लोहिया ग्राम में शामिल किया गया था और इस गांव में सभी नाली खड़ंजा बने हैं यह कागजों पर दिखा दिए गए थे। लेकिन, यहां कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण लगभग एक दर्जन घरों में पानी घुस गया जिसका कारण जल निकासी का इंतजाम न होना रहा।
जहां नालियां बनी भी लेकिन, सफाई न होने के कारण चोक हो गयी है और कच्चे रास्तो पर पानी भरने से लोगों के घरों में चला जाता है। प्रदर्शन करने वालों में मुबारक अहमद, सुरेश रावत, रमेश रावत, राममिलन, पप्पू, मोल्हें, कक्कू, विक्कू, कल्लू, मुन्ना लाल, राधे रावत, राजेंद्र रावत, राम औतार सहित महिलायें व बच्चे शामिल रहे।
वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद गुप्ता से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस कच्चे रास्ते व नाली को बरसात कम हो तो दुरुस्त करवाऊंगा। इस बाबत रूदौली उपजिला अधिकारी ज्योति सिंह ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से दिखवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें