यह काम सोमवार से सुबह 8 बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। परिणाम अच्छा रहा तो दूसरी बेला में भी यही काम होगा।
चौराहों पर टैंकर लेकर पहुंचने वाला पालिका कर्मी नागरिकों को बर्तन लेकर पहुंचने के लिये सीटी बजाएगा।
शहर के 35 नलकूपों को चलाने के लिए 390 से 440 वोल्ट बिजली की दरकार है।
पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति का हाल यह है कि किसी भी नलकूप को न तो समय पर पर्याप्त बिजली मिल रही है और न वोल्टेज।
इसकी सूची तैयार कर नगर पालिका की ओर से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को भेजी गई है। अध्यक्ष की ओर से भेजे गये पत्र में पर्याप्त वोल्टेज और आपूर्ति देने का अनुरोध एक्सईएन से किया गया है।
पत्र में लो वोल्टेज से नागरिकों को भरपूर पानी न दे पाने की बात कही गई है। बिजली जाने पर नलकूपों को जेनरेटर से चलाने की सुविधा महज दो पर ही है।
नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने भी लो वोल्टेज के चलते मोटरों के न चल पाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि जलकल के ऑपरेटरों से सुबह चार से रात 12 बजे तक पर्याप्त वोल्टेज मिलते ही नलकूपों को चलाने को कहा गया है।
बताया कि सोमवार से नगर पालिका के दो टैंकर पानी लेकर नगर के चौराहों पर सुबह आठ से 11 बजे तक पहुंचेंगे। जल नि:शुल्क बंटेगा। नागरिक बर्तनों में पानी भर सकें, इसके लिए कर्मी सीटी बजाएंगे।