मवई थाना क्षेत्र के नेवरा बाजार में शनिवार को पक्की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे के शव का पंचनामा कराया है।
गांव में शनिवार शाम लगभग साढे़ तीन बजे मंशाराम गौतम का 12 वर्षीय पुत्र राकेश व उनकी पत्नी संवारा देवी खेत में लगे टमाटर के पौधों की बाल्टी से पानी ले जाकर सिंचाई कर रही थी। इसी बीच अचानक खेत से सटी निर्मल के दुकान की दीवार ढह गई।
उसी मलबे के नीचे राकेश दब गया। हल्ला गोहार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को दीवार के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा करवा दिया गया है अब जैसा परिवारीजन चाहेंगे वैसा किया जाएगा।